👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के श्रीमती ब्रह्मा देवी स्कूल में सोमवार को बाल दिवस पर बाल मेला आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय की छात्राओं व शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
शिक्षिकाओं के मार्ग दर्शन में छात्राओं ने अनेक प्रकार के स्वादिष्ट व्यजंनों के दर्जनों स्टाल लगाए जिनमें मुख्य रुप से पापड़ी, गोल-गप्पे, गोलू-गोलू, चाकलेट, इटालियन रोल आदि है, जिन्हें छात्राओं ने स्वयं तैयार किए। बाल मेले में क्राफ्ट प्रदर्शनी भी लगाई गई, साथ ही विभिन्न प्रकार के गेम भी खेले गए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या मिनाक्षी यादव ने छात्राओं को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्राएं मन लगा कर मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण करें और उच्च पदों पर आसीन होकर विद्यालय का नाम ऊंचा करें।



























