प्राथमिक विद्यालय नवादा में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के पास के गांव नवादा के प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को बाल दिवस मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों के मध्य विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताएं, ड्राइंग,कविता गायन,आदि आयोजित किये गए तथा विजयी बच्चों सहित सभी बच्चों को उपहार भेंट किए।
बच्चों को सबसे अधिक म्यूजिकल चेयर खेलने में आनंद आया।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती विशाखा द्वारा सभी बच्चों को अपनी ओर से टॉफियाँ और पेंसिल रबड़ सेट वितरित किए। डॉ. रेणु देवी द्वारा बच्चों को इस दिवस के महत्व के बारे में स्मार्ट टीवी द्वारा बच्चों को जानकारी दी।साथ ही बच्चों ने बाल दिवस पर कविताएं भी सुनाई। श्रीमती अंजू त्यागी सहित समस्त स्टाफ़ द्वारा बच्चों के साथ खेलों का आनंद लिया।






























