
कोविड में माता या पिता या दोनों के निधन पर बच्चों को मिलेगी पेंशन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोविड के दौरान माता-पिता या माता या पिता में से किसी एक की मृत्यु पर सरकार ने बच्चों को पेंशन देने का फैसला किया है। प्रति महीने ₹2,500 पेंशन के रूप में दिए जाएंगे। सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए पिलखुवा नगर पालिका ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए दस्तावेज मांगे हैं। माता-पिता दोनों के निधन की स्थिति में दोनों का मृत्यु प्रमाण पत्र, माता-पिता में से किसी एक के निधन की स्थिति में संबंधित का मृत्यु प्रमाण पत्र, जहां एक अभिभावक जीवित है: आय प्रमाण पत्र, बच्चों के वैध संरक्षण का आधार कार्ड, बच्चे एवं संरक्षक का पूरा पता व वैद्य संरक्षक का मोबाइल नंबर। पात्र इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं ‘अमूल बटर मसाला डोसा’ मात्र ₹100 में: 7017570838, 7668606012


























