सेवा भारती केन्द्रों से प्रशिक्षित बच्चों को मिलेंगे सर्टीफिकेट
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com):सेवा भारती जनपद हापुड के जिला पदाधिकारियों की एक बैठक मंगलवार की रात को हापुड में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सेवा भारती के जिलाध्यक्ष नरेश मिश्रा ने की तथा संचालन जिलामंत्री ओमप्रकाश ने किया। बैठक मे प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित कर सिलाई तथा सेवा केन्द्रों पर विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले
छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देने पर विचार विमर्श हुआ। सेवा भारती के जिला कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन ने होली के बाद मार्च के अन्तिम सप्ताह मे कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया क्योकि बोर्ड परीक्षाओ मे छात्र छात्राएं व्यस्त रहगें। सर्वसम्मति से मार्च मे कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय हुआ। कार्यक्रम मे सेवा भारती को आर्थिक सहयोग करने वाले सभी महानुभावों को कार्यक्रम मे आमंत्रित करने का निर्णय हुआ। सेवा केन्द्रों को संस्कारित बनाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम मे सेवा भारती के किसी प्रांतीय अधिकारी को मुख्य वक्ता के रुप मे बुलाने तथा कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र छपवाने का निर्णय लिया गया। सेवा भारती को मासिक सहयोग करने वालो से वार्षिक सहयोग लेने का निर्णय हुआ। बैठक मे सेवा भारती की जिला उपाध्यक्ष शशी गोयल, महेन्द्र कुमार, सत्येंद्र गौड एडवोकेट, राजेन्द्र गुर्जर आदि उपस्थित थे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

































