
हापुड़, सीमन /अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के नवादा में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को कक्षा 9 और कक्षा 11 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से नकल विहीन संपन्न कराया गया। परीक्षा देने के लिए दूर-दूर से छात्र पहुंचे।
आपको बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। विद्यालय के प्रिंसिपल सुभाष चंद्र ने बताया कि कक्षा 9 के लिए 262 और कक्षा 11 के लिए 101 बच्चों ने परीक्षा दी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा को संपन्न कराया गया। सुबह 11:15 बजे से दोपहर 1:45 के बीच परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा से कुछ देर पहले अभ्यर्थियों ने पहुंचकर केंद्र पर रिपोर्ट किया जिन्हें चेकिंग के पश्चात भीतर प्रवेश मिला।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से खरीदें सामना होलसेल दामों पर: 8191820867
























