👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर क्षेत्र में एक महिला के बच्चों पर सोते समय पेट्रोल डालकर आग लगाकर जान से मारने के प्रयास करने का मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने बच्चों की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि मामला 25 फरवरी का है जब रात करीब 1:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने मोहल्ला शिवदयालपुरा में शहनाज के बच्चों पर सोते समय पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और बच्चों को जान से मारने की कोशिश की. हालांकि इस दौरान वह अपने इरादे में सफल नहीं हो पाया. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























