हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : कोरोना महामारी की वजह से गत पांच माह से बंद प्राईमरी स्कूल एक सितम्बर से यानि की बुधवार को फिर से खोल दिए गए। कक्षा एक से कक्षा पांचवी के छात्रों के लिए स्कूलों को सजाया गया। वर्षा के बाबजूद अभिभावक बच्चों को स्कूल तक छोड़ने गए। स्कूल खुलने पर अभिभावकों, छात्रों व शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया।
जनपद हापुड़ में कक्षा एक से कक्षा पांचवी तक के 12 सौ स्कूल है जिनमें करीब 80 हजार छात्र-छात्राएं शिक्षा अध्ययन करते है। शिक्षा सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को करीब 60 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति स्कूलों में रही है। स्कूल पहुंचे बच्चों का तिलक लगा कर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891






























