
👁 0 views Views
परिषदीय स्कूलों के बच्चे पढ़ेंगे हर जिले की कहानी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के बच्चों को अब उनके जिले की कहानी पढ़ने का अवसर मिलेगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ‘हर जिले की एक कहानी’ शीर्षक से एक विशेष पुस्तिका तैयार कर रहा है, जिसमें प्रदेश के 75 जिलों से प्रेरक, नैतिक और स्थानीय कहानियों को बाल-मन के अनुरूप शैली में संकलित किया जाएगा।
इस पहल को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों से जोड़ते हुए आगे बढ़ाया जाएगा। यह पुस्तिका बच्चों को उनकी जड़ों से जोड़ेगी और उनमें पढ़ने की आदत को बढ़ावा देगी।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

































