एलएन रोड पर जल भराव व बिजली समस्या को लेकर डीएम से मिले बच्चे










एलएन रोड पर जल भराव व बिजली समस्या को लेकर डीएम से मिले बच्चे

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित एलएन पब्लिक स्कूल के बच्चे व शिक्षक गुरुवार को हापुड़ कलैक्ट्रेट पर जिलाधिकारी अभिषेक पांडे से मिले। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एलएन पब्लिक स्कूल को जाने वाले मार्ग पर जल भराव व बिजली की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया।

छात्रों ने जिलाधिकारी को बताया कि जल भराव के कारण उन्हे विद्यालय आने-जान में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एलएन रोड पर नाला निर्माण प्रक्रिया अधर में लटकी होने के कारण मार्ग पर हर वक्त गंदा पानी खड़ा रहता है। जगह-जगह पानी भरा होने की वजह से स्कूली बच्चे, बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। इस मार्ग पर पिछले कई दिनों से पानी भरा हुआ है जो लगातार बढ़ता ही जा रहा है जिसकी वजह बच्चे बेहद परेशान है। परेशानी को लेकर आज स्कूली बच्चे डीएम अभिषेक पांडे से मिले जिन्होंने एलएन रोड पर हो रहे जलभराव को लेकर अपनी समस्या के अवगत कराया। वहीं डीएम ने बच्चों की बात को ध्यानपूर्व सुना और नगर पालिका के ईओ को तत्काल मौके पर भेजा और जलभराव को पंप के माध्यम से पानी निकलवाने के निर्देश दिए।

विद्यालय की प्राधानाचार्य डा.आराधना वाजपेयी ने बताया कि यहां करीब 6 माह से पानी भरा हुआ है नए नाले का निर्माण कार्य बीच में रुकने के वजह से यहां हर वक्त पानी भरा रहता है जिसके चलते स्कूली बच्चों, बाइक सवारों और वहां रहने वाले नागरिकों के लिए जी का जंजाल बन गया है और बिजली समस्या से भी छात्र परेशान है।

कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480







  • Related Posts

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

    Read more

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
    error: Content is protected !!