भौतिकी विज्ञान क्विज प्रतियोगिता से बच्चों ने जाना भौतिकी रहस्य










भौतिकी विज्ञान क्विज प्रतियोगिता से बच्चों ने जाना भौतिकी रहस्य
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के श्री शांतिस्वरूप कृषि इण्टर कॉलेज में शनिवार को भौतिकी मंच के तत्वावधान में इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के बीच “भौतिक विज्ञान क्विज” का आयोजन किया गया तथा साथ ही भारतीय महान वैज्ञानिकों को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रभुदयाल जयंत ने की और संचालन भौतिकी प्रवक्ता डॉ अजय कुमार मित्तल ने किया।


भौतिकविद डॉ अजय मित्तल ने बताया कि क्विज में विद्यार्थियों से भौतिक विज्ञान विषय को सरल और रोचक बनाने के साथ उसे सहज बनाने के उद्देश्य से उनके मार्गदर्शन में आयोजित इस क्विज प्रतियोगिता में अलग अलग टीम के विद्यार्थियों ने एक दूसरे से उनके द्वारा अभी तक पढ़े हुए अध्यायों में छिपे विज्ञान के सिद्धांतों एवं तथ्यों से जुड़े प्रश्न एक निश्चित अवधि में पूछे और उनके उत्तर दिये। उत्तर की पुष्टि के लिए निर्णायक कि भूमिका उन्होंने स्वयं निभाई। कक्षा में इस अनूठे प्रयोग से बच्चों ने बातों बातों में विज्ञान की उन बारीक जानकारियों को जान लिया जिन्हें वे बार बार रटकर भी याद नहीं रख पाते। जनपद के राज्य सन्दर्भदाता (एस०आर०जी०) के रूप में डॉ अजय मित्तल ने बताया कि शिक्षण पद्यति में इस प्रकार के नवाचारों के प्रयोग से कठिन से कठिन विषयवस्तु भी रोचक और सरल हो जाती है।
क्विज कार्यक्रम में भारतीय महान वैज्ञानिकों के नाम पर रखी हुई 8 टीमों के 32 बच्चों ने भाग लिया जिसमें पीयूष, विनीत, आशीष और प्रिंस की “बीरबल साहनी” टीम ने प्रथम स्थान तथा विकास, दिव्यकांत, केशव और आशु की “प्रफुल्ल चंद राय” टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


क्विज कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता श्री रवींद्र बन्सल ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
डॉ अजय मित्तल के निर्देशन में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में तरुण, कमल, वंश, तनुज, दीपांशु, यश, तुषार, रितिक, सुमित, कार्तिक, अमन, अयान, और अनूप ने अपनी प्रतिभा का विशिष्ट प्रदर्शन किया। नितिन और अनिरुद्ध ने क्विज के समय-सचेतक के रूप में सहयोग किया। अंत में प्रधानाचार्य प्रभुदयाल जयंत ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622








Related Posts

जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में संचालित लगभग 130 ईट-भट्ठों की अब जीएसटी विभाग की टीम हर महीने जांच करेगी। सर्वे के दौरान प्रत्येक भट्टे पर…

Read more

गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति रविवार आज छह घंटे बाधित रहेगी। ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय ने बताया कि आने वाले…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

2 फीट 7 इंच की दुल्हनिया 3 फीट के दूल्हे के साथ विदा

2 फीट 7 इंच की दुल्हनिया 3 फीट के दूल्हे के साथ विदा

हापुड़: अर्जुन नगर में खुले नाले में गिरी गाड़ी

हापुड़: अर्जुन नगर में खुले नाले में गिरी गाड़ी

पिलखुवा: 10 मिनट तक रुकी रही मालगाड़ी, वाहनों की लगी कतार

पिलखुवा: 10 मिनट तक रुकी रही मालगाड़ी, वाहनों की लगी कतार

किशोरी को बेचने के आरोप में मां व अधेड़ पर मुकदमा

किशोरी को बेचने के आरोप में मां व अधेड़ पर मुकदमा
error: Content is protected !!