👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व पर नगर पालिका परिषद हापुड़ में एक प्रदर्शनी लगी है जिसे देखने के लिए महिला व पुरुषों के साथ-साथ स्कूली बच्चे भी पहुंच रहे हैं।
सोमवार को प्रदर्शनी में पहुंचे बच्चों को भाजपा हापुड़ के उपाध्यक्ष मनोज तोमर व नगर मंत्री मुदित गोयल ने प्रदर्शनी में लगे चित्रों के माध्यम से बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बताया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर एक पखवाड़ा के लिए सेवा कार्य आयोजित किए गए हैं।
































