हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गौरैया की उड़ान टीम की अगुवाई में रविवार को हापुड़ के रेलवे पार्क में विश्व गौरैया संरक्षण दिवस मनाया गया। राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका डा. रेणु देवी की अगुवाई में उड़ान टीम गत कई वर्ष से गौरैया संरक्षण अभियान चला रही है।गौरैया की उड़ान टीम में शामिल डा.रेणु देवी, दिनेश ठाकुर, प्रीति यादव, राजकुमार कंसल, अन्नया सिंह, तान्या यादव आदि बच्चों के साथ हापुड़ के रेलवे पार्क में पहुंचे, जहां बच्चों ने कृत्रिम घोसलों पर चित्रकारी की और गौरैया संरक्षण पर कविता प्रस्तुत की।शिक्षिका डा. रेणु देवी ने बताया कि गौरैया की उड़ान टीम द्वारा गौरैया संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है। गौरैया संरक्षण हेतु टीम द्वारा बांटे जा रहे कृत्रिम घरों मे अब गौरैया आकर निवास कर रही है। टीम द्वारा हजारों गौरैया घरों का वितरण किया जा चुका है। ये कृत्रिम घर लोगों ने अपने-अपने आवास पर बाहर की ओर दीवारों पर लगाए है जिनमें गौरैया आकर वास कर रही है।





























