हापुड़,सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कसेरठ बाजार में चल रहे पर्युषण दशलक्षण पर्व में जैन मिलन द्वारा जैन धर्म के सिद्धांतों पर आधारित तमबोला का आयोजन किया गया। उपस्थित जैन भक्तों को प्रश्न पत्र वितरित कर प्रश्नों के उत्तर भरवाए गयें, सही उत्तर भरने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत दीवान रहे। जैन मिलन के अध्यक्ष सुशील जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र जैन पत्रकार एवं विकास जैन, महामंत्री भुवन जैन, जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, महामंत्री अशोक जैन ने भाजपा अध्यक्ष विनीत दीवान एवं मनीष अग्रवाल को पटका ओढाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया। भाजपा नेता विनीत दीवान ने कहा कि जैन समाज सदैव से अहिंसा के मार्ग पर चलता रहा है, सेवा कार्यों एवं धार्मिक आयोजनों में पूरे उत्साह से भाग लेता रहा है। दशलक्षण पर्व जैन धर्म के साधकों के लिए सबसे अधिक तप, साधना का कालखंड है। उन्होंने समस्त जैन समाज को पर्युषण दशलक्षण पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
जैन समाज के संरक्षक सुधीर जैन, महिला जैन मिलन सुमित की अध्यक्ष नीतू जैन एवं सरोज जैन ने भजन गाये। रेणका जैन, अनीता जैन, रेखा जैन, निशा जैन, मंजू जैन, तुषार जैन, अनिल जैन, अकुर जैन,नेहा जैन, राकेश जैन सहित जैन समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।
जैन मिलन की ओर से पर्युषण दशलक्षण महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

































