हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):विश्व पृथ्वी दिवस के पर शुक्रवार को ग्राम गिरधरपुर स्थित कमपोजिट विद्यालय में छात्र एवं छात्राओं ने पृथ्वी पर आधारित चार्ट एवं स्लोगन लिखकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक गितेश पाण्डेय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी हमारी माता है, जो हमें हमारे जीवन के लिए आवश्यक सभी वस्तुएं देती है। इसलिए, हम इसकी प्राकृतिक गुणवत्ता और हरे-भरे वातावरण को बनाए रखने के लिए भी जिम्मेदार है। हमें छोटे लाभों के लिए इसके प्राकृतिक संसाधनों को बर्बाद और प्रदूषित नहीं करना चाहिए। सहायक अध्यापक अमृता भारद्वाज ने बच्चों से कहा कि हमें आम बल्बों के स्थान पर कॉम्पैक्ट फ्लोरोसेंट प्रकाश बल्ब (सीएफएल) का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि, इनकी अवधि ज्यादा होती है और बिजली का बहुत कम एक तिहाई भाग प्रयोग करते हैं, जो बिजली के प्रयोग और ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करेगी। हमें बिना जरुरत के बिजली के हीटर और एयर कंडीशनर का अनावश्यक प्रयोग नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर संकुल प्रभारी प्रधानाध्यापक गितेश पांडे, अध्यापक अमृता भारद्वाज ,अध्यापक सारिका शुक्ला, आदि अध्यापक उपस्थित थे।
विश्वसनीयता के साथ कराएं Full Body Checkup, वह भी सबसे कम दामों पर: 7817982711
























