
स्वर्णप्रशान शिविर में बच्चों ने पी दवा
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हापुड की प्रताप शाखा के सौजन्य से शनिवार को देवडे स्मृति भवन, संघ कार्यालय पर स्वर्णप्रशान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में 16 वर्ष तक की आयु के बच्चों को स्वर्णप्रशान दवा की ड्राप पिलाई गई। बच्चों को यह दवा पिलाने से उनकी मानसिक तथा शारीरिक क्षमता का विकास होता है उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हापुड़ (प्रताप शाखा शिवपुरी) के तत्वाधान में देवड़े स्मृति भवन शिवपुरी में प्रकाश औषधि के सौजन्य से बच्चों की शारीरिक एवं मानसिक क्षमता को विकसित करने के लिए निः शुल्क शिविर लगाकर स्थानीय बच्चों के लिए स्वर्णप्राशन औषधि सेवन का आयोजन किया गया। शिविर में 0 से 16 वर्ष तक के 150 से अधिक बालक बालिकाओं को स्वर्णप्राशन औषधि का सेवन कराया गया। आयुर्वेद के अनुसार स्वर्णप्राशन बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है, याददाश्त को बेहतर बनाता है, पाचन में सहायता करता है और शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाता है। इस शिविर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के स्वयंसेवकों ने अपना सहयोग प्रदान किया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264































