बच्चों ने किया कला का प्रदर्शन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के पास के कस्बा बक्सर स्थित सरस्वती शिशु सदन विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बुधवार को बच्चों ने तरह तरह की कलाओ बांसुरी, मटकी, श्रीकृष्ण झूला बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। साथ ही कुछ छोटे बच्चों को अध्यापको ने राधा कृष्ण की वेशभूषा पहनाकर तैयार किया। वेशभूषा में बच्चे अतिसुंदर दिखाई दिये। साथ ही अध्यापको ने बच्चों को भगवान श्री कृष्ण के व्यक्तित्व से बच्चों को अवगत कराया। इस मौके पर सभी बच्चों ने अपना ये रूप दिखाकर बाकी सभी बच्चों का मन मोहा। इस मौके पर समस्त अध्यापकगण कपिल, शालिनी ,मनीष, दिवाकर, हिमांशु, राहुल, भावना, इमराना, सुमैया, मीनाक्षी आदि उपस्थित रहे।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093





























