हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के व्यवसायी व समाज सेवी सुरेंद्र कुमार कली वालों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि बच्चे गरीब नहीं होते, गरीब उनके माता-पिता होते हैं और बच्चों के गले में जीवन भर गरीबी की तख्ती लटका दी जाती है जिसे बच्चे जीवन भर हीन भावना से जीते जो किसी प्रकार से उचित नहीं है।
उनकी दूसरी मांग थी वरिष्ठ नागरिकों की समस्या सरकार के विभाग प्राथमिकता से ले। प्रधानमंत्री ने दोनों मांगों को उचित मानते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश सरकार ने जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिया है कि सभी विभाग इस पर तुरंत कार्य वाही करें।
समाजसेवी सुरेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री एवम सीएम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जरूरतमंद बच्चों वह वरिष्ठ नागरिकों की जो बड़ी समस्या थी उसको हल करके एक बहुत बड़ा संदेश दिया है । सुरेंद्र कुमार हापुड़ की अनेक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं।
महिलाएं सीखेंगी निशाने बाजी, Admission Free: 7668494749



























