हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के एक गांव में एक निः संतान महिला को बच्चे होने की दवा देने पहुंचे प्रेमी की आहट पाकर उसके घर पर ग्रामीण एकत्र हो गए तो महिला ने प्रेमी को पलंग में छिपा दिया। बाद में ग्रामीणों ने प्रेमी को बरामद कर पुलिस को सौंप दिया।
थाना हापुड़ देहात के एक गांव में निः संतान परिवार रहता है। बच्चे की चाह में परिवार पिलखुवा के सद्दीकपुरा के एक तांत्रिक के दवा लाने लगे। महिला की तांत्रित के बेटे से आंख लड़ गई। मंगलवार की रात को महिला का प्रेमी दवा देने के बहाने घर आ धमका। उस वक्त घर पर महिला अकेली थी।
रात के वक्त अकेली महिला के घर में किसी पुरुष का प्रवेश ग्रामीणों को अच्छा नहीं लगा। ग्रामीणों ने महिला के घर दस्तक देकर कुंडी तो खुलवा ली, परंतु पुरुष नहीं मिला। बाद में पुरुष पलंग में छिपा हुआ मिला। थाना हापुड़ देहात पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249



























