हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दरिंदगी और फिर मौत के घाट उतारी गई छह वर्षीय मासूम बच्ची के घर सोमवार को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी पहुंचे। न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मजिस्ट्रेट अभिषेक त्यागी के नेतृत्व में समिति का प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता के परिवार से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना, और हर संभव कानूनी सहायता आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया।
न्यायपीठ के अध्यक्ष मजिस्ट्रेट अभिषेक त्यागी ने बताया कि आज बाल कल्याण समिति की न्यायपीठ पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुई और हर संभव सहायता व सुरक्षा का आश्वासन दिया। न्यायपीठ ने परिवार को भरोसा दिलाया कि दोषी व्यक्ति को जल्द से जल्द कठोर से कठोर सजा दिलाई जाएगी और पीड़ित परिवार को निशुल्क कानूनी सहायता भी प्रदान कराई जाएगी। समिति के समक्ष पीड़ित परिवार ने पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करने पर पुलिस अधीक्षक व पुलिसकर्मियों के कार्य की तारीफ की। न्याय पीठ बाल कल्याण समिति मैं अध्यक्ष मजिस्ट्रेट अभिषेक त्यागी, सदस्य मजिस्ट्रेट बाबूराम गिरी ,शशि, सुनील त्यागी हुमा चौधरी अमित कुमार आदि बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समिति के सहयोग के लिए डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन मो दानिश कुरेशी व डा शाहरूख, डा आमिर, यशरफ उपस्थित रहे। बता दें कि 4 दिसंबर 2021 को एक 6 वर्षीय बच्ची का शव हापुड़ के एक मौहल्ले में स्थित घर के संदूक से बरामद हुआ था जिसमें बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले में हत्यारोपी गिरफ्तार किया जा चुका है।
वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ
🔊 Listen to this वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभहापुड़,सीमन (ehapurnews.com): आर्य समाज मंदिर, हापुड़ में मंगलवार को वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ।…
Read more
























