👁 0 views Views
गढ़मुक्तेश्वर में मिला बाल श्रमिक
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना एएचटीयू व वन स्टॉप सेंटर की संयुक्त टीम द्वारा जनपद में बाल संरक्षण हेतु बालश्रम रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम ने गढ़मुक्तेश्वर में एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया।
टीम ने दुकानों, होटलों, कारखानों व वर्कशाप आदि की सघन चैकिंग की। चैकिंग के दौरान थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में दुकान पर काम कर रहे एक बाल श्रमिक को रेस्क्यू किया गया। टीम द्वारा दुकान मालिक के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।टीम ने चेतावनी दी है कि बाल श्रमिक के विरुद्ध यह अभियान जारी रहेगा।
आपके सपनों को हकीकत में बदलें, आपकी मदद करने के लिए हम तैयार हैं: 8800493430




























