हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के थाना एएचटीयू व वन स्टॉप सेंटर की संयुक्त टीम द्वारा बाल संरक्षण हेतु चलाए जा रहे बालश्रम रोकथाम अभियान के तहत हापुड के दुकानों, होटलों, कारखानों व वर्कशाप आदि की चैकिंग की गई।

चैकिंग के दौरान थाना हापुड़ नगर क्षेत्र में एक बिजली सामान बिक्रेता व एक अन्य दुकान पर काम कर रहे दो बाल श्रमिकों को रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द किया गया एवं दुकान मालिक के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।टीम का यह अभियान जारी है।शासन के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है।
मोना ड्रीम वर्ल्ड: कपड़ों पर 50% तक की छूट : 992714 3205

























