हेयर कटिंग सैलून पर मिला बाल श्रमिक
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड में बालश्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम ने एक हेयर कटिंग सैलून पर छापा माल कर एक बालश्रम को मुक्त कराया।

थाना एएचटीयू पुलिस व सी0डब्ल्यू0सी0 एवं लेबर इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम द्वारा बाल संरक्षण हेतु बालश्रम रोकथाम अभियान चलाया गया, जिसमें दुकानों, होटलों, कारखानों व वर्कशाप आदि की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान थाना हापुड़ नगर क्षेत्र में एक दुकान पर काम कर रहे एक बाल श्रमिक को बालश्रम से मुक्त कराया। दुकान मालिकों के विरूद्ध टीम अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर रही है।टीम का यह अभियान जारी रहेगा।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT


























