हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के हापुड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सबली मोड पर ऑटो और बस की भिड़ंत हो गई. इस दौरान आटो में सवार एक बच्चा घायल हो गया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है.
बता दें कि मामला शुक्रवार का है जब एक ऑटो हापुड़ से पिलखुवा की ओर जा रहा था. इसी दौरान सबली मोड़ के पास डग्गामार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी जिससे ऑटो में सवार बच्चा घायल हो गया. बच्चे के घायल होने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो उसमें हड़कंप मच गया. आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया. राहत की बात यह है कि इस दौरान किसी को ज्यादा चोट नहीं आई. पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288



























