हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा में 4 वर्षीय बच्चा 6 फुट गहरे पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। ग्रामीणों ने बच्चें को निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव उपेड़ा निवासी नौशाद पिलखुवा में सिलाई का काम करता है। शुक्रवार को नौशाद काम पर गया था, जबकि उसकी पत्नी नसीम, पुत्र अरमान व जीशान घर पर ही मौजूद थे। शाम के समय उसका 4 वर्षीय पुत्र अरमान घर के बाहर खेल रहा था। घर के पास ही छह फीट गहरा एक गड्ढा खुदा हुआ था जिसमें पानी भरा था जिसमे अरमान गिर गया। करीब आधे घंटे बाद बच्चे का शव गड्ढे में पड़ा मिला। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941






























