
👁 0 views Views
मकर संक्रांति पर मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि मकर सक्रांति भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परम्पराओं का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे देश के विभिन्न राज्यों में विविध नामों एवं परम्पराओं के साथ श्रद्धा एवं उत्साह से मनाया जाता है। तमिलनाडु में इसे पोंगल, आन्ध्र प्रदेश एवं तेलगाना में संक्राति, असम में माघ बिहू, पंजाब एवं हरियाणा में लोहड़ी, गुजरात में उत्तरायण के रूप में मनाने की परम्परा है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार में हर माल 99/- रुपए में: 8191820867

































