
👁 0 views Views
मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पर्व और त्योहार समाज में शांति, एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं। यह हम सबका सौभाग्य है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयोध्या में है। राज्य सरकार अयोध्या में दीपावली के आयोजन की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा को ‘दीपोत्सव’ के माध्यम से फिर स्थापित कर रही है, जिससे पूरी दुनिया अयोध्या की महिमा से परिचित हो रही है।
संतोष कुमार सर्राफ एंड सन लेकर आए हैं ‘अल्ट्रा लाइट वेट ज्वैलरी’ आपके बजट में: 8218841053
































