हापुड़ नवीन मंडी परिसर को निर्वाचन प्रक्रिया से मुक्त रखने की मांग को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया संज्ञान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश निर्वाचन अधिकारी ने हापुड के व्यापरियों की समस्या को संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए है। बता दें कि गत दिनों उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ0प्र0 ने प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के निर्देश पर जिला अध्यक्ष प्रदीप गर्ग (हाइड्रो वालों) के नेतृत्व में उप-जिलाधिकारी साक्षी शर्मा को प्रशासन द्वारा मंडी परिसर को अधिग्रहण करने के विरोध में ज्ञापन सौपा जिसमें मुख्य सचिव उ0प्र0 श्री दुर्गा शंकर मिश्रा जी ने पत्र का संज्ञान लेते हुए मामले को मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 को भेजा जिसमें जिलाधिकारी/जिला मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायत पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देशित किया गया जिसमें ADM हापुड़ ने मंडल से फोन पर वार्ता कर जल्द ही बैठक करके समस्या के समाधान का आश्वासन दिया जिसमें आगे की रणनीति तय की जायगी।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065




























