हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी छात्र सभा जनपद हापुड़ की अगुवाई में सपा नेताओं ने शुक्रवार को यहां जिला मुख्यालय पर धरना दिया। उनकी मांग है कि कक्षा के.जी. से लेकर पी.जी. कक्षाओं तक छात्रों की फीस माफ की जाए और सभी छात्रों को अगली कक्षाओं में प्रोमोट किया जाए। उन्होंने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। इस अवसर पर सपा नेता सुबोध नागर,गौरव चौधरी, रविंद्र यादव, हिमांशु राणा, अमित शर्मा आदि उपस्थित थे।

अब घर बैठे पाए अपनी रोजाना की ज़रुरत की चीजें. FREE HOME DELIVERY, बस कॉल करें: 7302805950























