हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नहाए खाए के साथ शुक्रवार आज से छठ पूजा शुरू हो जाएगी। शनिवार को खरना होगा, रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा जबकि सोमवार को उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाएगा। इसके लिए कई लोगों ने घरों में चूल्हे भी तैयार कर लिए हैं।
बता दें कि देश के विभिन्न हिस्सों में पूर्वांचल और भोजपुरी समाज के लोग छठ पर्व मनाते हैं जिसकी शुरुआत शुक्रवार आज से हो रही है। घरों की साफ-सफाई कर शाम को नहाने और उसके बाद सूर्य डूबने के समय लौकी की सब्जी, चने की दाल और कच्चे चावल खाकर महिलाएं व्रत की शुरुआत करेंगी। शनिवार को खरना होगा जिसके लिए श्रद्धालुओं ने घरों में मिट्टी का चूल्हा बनाकर तैयार कर लिया है। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा जबकि सोमवार को उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाएगा। इसके लिए हापुड़ की चंद्रलोक कॉलोनी में भी तैयारियां तेज हो गई हैं जहां शिव मंदिर में बने कुंड को अस्थाई तालाब के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए श्रद्धालुओं ने नगरपालिका को ज्ञापन सौंपकर साफ-सफाई कराने की मांग की है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























