छठ महापर्व आज से शुरु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नहाय खाय के साथ आज शुक्रवार से छठ पर्व शुरु हो गया। चार दिवसीय पर्व से पहले महिलाओं ने बाजारों में पहुंचकर कपड़े, आभूषण और पूजन सामग्री की खरीदारी की। शहर के मोदीनगर रोड स्थित चंद्रलोक कालोनी में रहने वाले परिवार छठ पूजा धूमधाम व भक्तिभाव के साथ मनाते है। शुक्रवार को नहाय खाय के साथ छठ पर्व शुरु होगा। जबकि 18 नवम्बर को खरना होगा, जिसमें व्रती महिलाएं दिनभार उपवास रखखर शाम को चूल्हा स्थापित कर पूजा अर्चना करेंगी। भगवान सूर्यदेव की उपासना कर सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। खरना के बाद व्रतियां साफ-सुधरे वस्त्रों पर विश्राम करेंगी।
इसके बाद 19 नवम्बर को दिन-रात व्रती निर्जला व्रत रखेगी। शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य देगी। वहीं 20 नवम्बर को व्रती महिलाएं पोखरों व तालाबों में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। इसके बाद खीर-पूड़ी का भोग लगाकर हवन किया जाएगा। छठ मईया की पूजा अर्चना होगी। छठ पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।
हापुड़ में चखें अमृतसरी छोले व चूर-चूर नाम के साथ और भी बहुत कुछ: 9756665683


































