गंगा मंदिर में प्रभु राम को लगाया छप्पन भोग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित खुर्जा पेज में स्थित गंगा मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित प्रेम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर में विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया जहां आहुति डाली और अपनी आस्था का परिचय दिया। इसी के साथ प्रभु श्री राम को छप्पन भोग भी लगाया गया जिसके बाद आरती कर प्रसाद वितरित हुआ।

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























