हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नववर्ष के आगमन पर खाकी मुस्तैद दिखाई दी। इसी क्रम में बाबूगढ़ के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडे पुलिस बल के साथ क्षेत्र में उतरे और गश्त की। इस दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया और खाली पड़े प्लॉटों में पुलिस ने कुछ लोगों को बैठे हुए देखा जिनकी तलाशी भी ली इसके बाद पुलिसकर्मी आगे बढ़ गए।
इस दौरान श्योदान सिंह, दरोगा अनिल यादव, अश्विनी कुमार, ओमकार आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे जिन्होंने बाबूगढ़ के मेन रोड, डिपो रोड, मुख्य बाजार, राष्ट्रीय राजमार्ग, बछलौता रोड आदि मार्गो पर गश्त की और कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराएं।
























