👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में चादर कारोबारी से 23 लख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टीचर्स कॉलोनी निवासी हर्ष मित्तल ने बताया कि वह थोक चादर कारोबारी है जो देश-विदेश में चादर की सप्लाई करता है। ठगों ने 9 नवंबर 2022 से लेकर 20 अगस्त 2023 तक लगभग 23 लाख रुपए ठग लिए।
बताया जा रहा है कि व्यापारी ने रुपए वापस प्राप्त करने के लिए भारत सरकार के कस्टमर विभाग की वेबसाइट पर आवेदन किया तो पता चला कि उनके फार्म के नाम पर किसी अन्य व्यक्ति ने पंजीकरण कराया हुआ है। पीड़ित ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
VIDEO: अब हापुड़ में बनवाएं नए डिजाइन की इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031





























