हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र निवासी एक परिवार से मकान बनवाने के नाम पर पैसे हड़पने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के गांव नन्दपुर निवासी शिवकुमार पुत्र बालू मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है जिससे कुछ अज्ञात लोगों ने प्रधानमन्त्री आवासीय योजना के अंतर्गत मकान बनवाने के नाम पर पैसे हड़प लिए। पीड़ित ने बताया कि उसे ठगों ने बताया कि साल 2017 में आवेदन किया था जो मंजूर हो चुका है। ठगों ने कागजी कार्यवाही के लिये चार हजार रुपए मांगे। पीड़ित ने 1800/- रूपये नकद व 2000/- रूपये डिजिटल माध्यम से खाते में ट्रांसफर कर दिए। पैसा लेने के बाद आरोपी गायब हो गए।
पीड़ित ने यह भी बताया कि दोनों आरोपियों ने उससे अधिकारी बनकर ठगी की है। जब पीड़ित को मामले की जानकारी हासिल हुई तो उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है।
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more























