हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में बदमाशों ने अब लोगों को ठगने का एक नया रास्ता निकाला है। यह ठग खुद को आपका जानकार बताकर आपको बातों में उलझाकर दिन दहाड़े ठगी को अंजाम दे रहे हैं। अब इन ठगों ने एक 88 वर्षीय बुजुर्ग को परिचित सुनार बताकर ठगी करली।
मामला जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के भगवती गंज के पास का है जहां रविवार की सुबह साढ़े 11 बजे शिवपुरी निवासी 88 वर्षीय महावीर प्रसाद सिंघल पुत्र भैरों प्रसाद सिंहल किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान दो स्कूटी सवार बदमाश मौके पर रुक गए। उनमें से एक स्कूटी पर ही बैठा रहा जबकि दूसरा युवक स्कूटी से उतरकर बुजुर्ग से बात करने लगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार ठग ने पहले खुदको पीड़ित बुजुर्ग का परिचित बताते हुए कहा कि उसने अब सुनार का कार्य शुरु किया है और व्यापार फल-फूल रहा है। वहीं बदमाश ने कहा कि वो पीड़ित महावीर प्रसाद को बहुत मानता है इसीलिए उसने एक घड़ी अपने हाथों से निकालकर बुजुर्ग के हाथों में पहना दी। बुजुर्ग ने आशीर्वाद के रुप में अजनबी को 100 रुपए दे दिए।
ठगों ने अपनी बातों के जाल में बुजुर्ग को और भी उलझा लिया। बार-बार पैर छूता तो कभी गले मिलता और उसने बुजुर्ग से कहा कि आपकी अंगूठी अच्छी नहीं है वह इसे बढ़िया करा सकता है। देखने के बहाने ठग ने अंगूठी निकालली। इतना कुछ होने के बाद भी बुजुर्ग को कुछ समझ नहीं आया। लेकिन जैसे ही ठग ने बुजुर्ग की चैन पर हाथ मारा तो महावीर को मामला समझ आ गया। लेकिन इतने में ही ठग स्कूटी से भाग खड़े हुए। बुजुर्ग ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरु कर दी।
सब्जियों पर पाएं 15% तक डिस्काउंट *, FREE Home Delivery के कॉल करें: 8650607033
जानिए आज के भाव:

























