👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सितारा ने बताया कि वह पुरानी साड़ी बेचकर किसी तरह परिवार का पालन पोषण कर रही है। उसकी रिश्तेदारी में एक युवती की शादी बहादुरगढ़ के रहने वाले एक सर्राफ से हुई है। 25 दिसंबर को महिला उसके घर आई और अपने आभूषण गिरवी रख कर कुछ रुपए उधार मांगे। पीड़िता ने मजबूरी समझ कर साढ़े तीन लाख रुपए उसे उधार दे दिए। जब उसने अपने रुपए वापस मांगे तो महिला टालमटोल कर गई। वहीं पीड़िता को पता चला कि गिरवी रखे गए आभूषण नकली हैं जिसके बाद उसने एसपी को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600




























