हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी वीरेंद्र सिंह को ठग ने ऑनलाइन भैंस दिखाकर 45 हजार रुपए हड़प लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।पीड़ित वीरेंद्र सिंह के अनुसार वह दुधारू भैंस खरीदने की सोच रहा था। तभी सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा एक भैंस की फोटो दिखाई गई। उसके पश्चात उसने उपलब्ध नंबर पर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को पशु व्यापारी बताया और सौदा तय होने के बाद उसने 20 हजार रुपए अपने खाते में ऑनलाइन माध्यम से डलवा लिए। आरोपी ने भैंस से लदी गाड़ी को पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर 25000 रुपए जुर्माने के डालने के लिए कहा। इसके बाद पीड़ित आरोपी की बातों में आ गया और 25 हजार रुपए भेज दिए। उसके बाद से आरोपी का फोन बांदा रहा है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537



























