हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर बहलोलपुर में रविवार को जिला सहकारी बैंक के तीन जिलों के चेयरमैन चौधरी कृष्ण वीर सिंह तेवतिया का ग्रामवासियों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। चौधरी कृष्ण वीर सिंह चेयरमैन गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर व जिला हापुड़ के निर्विरोध चेयरमैन बने हैं। चौधरी पवन वीर सिंह ने आए सभी अतिथियों का फूल माला व पटका पहनाकर बुके देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम संयोजक चौधरी पवन वीर सिंह (अध्यक्ष दंगल कमेटी) द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता चौधरी भूरी सिंह व मंच संचालन ग्राम प्रधान अमित चौधरी ने किया। सभा में किसानों संबंधित जैसे किसान लोन आदि बातों पर चर्चा हुई। जिला सहकारी बैंक के नवनिर्मित चेयरमैन चौधरी कृष्ण वीर सिंह ने बताया कि जनपद हापुड़ में जिला सहकारी बैंक की 14 शाखा मौजूद हैं। किसी किसान को बैंक द्वारा किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी और ना ही किसान को इधर-उधर भागने की परेशान होना पड़ेगा।
गढ़मुक्तेश्वर पूर्व विधायक कमल सिंह मलिक ,चौधरी पवन वीर सिंह, मुकेश त्यागी नंबरदार, चौधरी हरवीर सिंह चौधरी योगेंद्र सिंह भूमि विकास बैंक, राहुल यादव नोएडा, राहुल त्यागी, अमित सिवाल जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, चौधरी रवि करण, यशवीर सिंह बछलौता पूर्व प्रधान राजेंद्र त्यागी मोहम्मदपुर, नंदकिशोर त्यागी, हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे





























