हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आषाढ़ मास की अमावस्या 28 जून 2022 की सुबह 5.52 बजे शुरु होकर 29 जून की सुबह 8.21 पर समाप्त हो गी। इस अमावस्या को हल हारिणी अमावस्या भी कहा जाता है।
28 जून-2022 की अमावस्या किसान कृषि यंत्रों की पूजा-अर्चना करने के बाद बुआई शुरु करेंगे जबकि 29 जून-2022, बुधवार को गंगास्नान का महत्व है। आषाढ़ मास से ही चातुर्मास शुरु होगा। जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट पर गंगा स्नान हेतु श्रद्धालु जुटेंगे और यह भीड़ 29 जून-2022, बुधवार को अधिक रहने की सम्भावना है। जिला प्रशासन व पुलिस ने आषाढ़ मास अमावस्या को श्रद्धालुओं के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए है। आषाढ़ अमावस्या क दिन गंगा स्नान करके दान करने तथा निर्धनों को भोजन कराने का महत्व है और पुण्य का लाभ मिलता है।
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE

































