हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के चरक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के तत्वावधान में आवासीय वृद्ध आश्रम स्वर्ग आश्रम रोड हापुड़ में कॉलेज के छात्र-छात्रों, शिक्षकों, चिकित्सकों द्वारा वृद्ध आश्रम में निशुल्क दवाई का वितरण किया और स्वास्थ्य संबंधी निशुल्क जांच, योग द्वारा स्वस्थ रहने के संदर्भ में जानकारी दी।
कॉलेज की शिक्षिका डॉ प्रियंका भारद्वाज ने वृद्ध आश्रम में उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए बताया कि वृद्धजनों की सेवा वास्तव में ईश्वर की सच्ची आराधना है। वृद्ध जनों की सेवा का पुण्य अनंत है।
इस अवसर पर कॉलेज की ओर से डॉ नेहा कौशिक, डॉक्टर नवीन कुमार ने आश्रम में 50 वृद्धजनों की निशुल्क जांच की और औषधि का वितरण किया। कॉलेज के योगाचार्य मोहित कुमार ने उपस्थित जनों को योग से किस प्रकार जटिल से जटिल बीमारियों का निस्तारण किया जाता है के बारे में बताया।
उक्त शिविर में डॉ प्रियंका भारद्वाज, नेहा कौशिक, पूनम भाटी, डॉक्टर नवीन कुमार, आशीष,हर्षित आदि उपस्थित रहे।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























