हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित श्री मंशा देवी मंदिर में सोमवार को मैय्या को छप्पन भोग लगाया गया और प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया। मैय्या का विशेष श्रंगार किया और मंदिर को फूलों व लाइटों से सजाया गया। इस दौरान मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा जहां मैया के दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
बता दे कि मंदिर में सोमवार को दुर्गा अष्टमी पर्व पर शाम छप्पन भोग लगाया गया। मंदिर में बड़ी संख्या में हापुड़ समेत आसपास के गांवों और जनपदों से पहुंचे श्रद्धालुओं में मैया के दर्शन करने की होड़ लगी रही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भक्त मंदिर पहुंचे। बता दें कि मंगलवार की शाम 8:00 बजे से मंदिर में माता का जागरण होगा। श्री मंशा देवी मंदिर बुलंदशहर रोड हापुड़ के प्रबंधक शिव कुमार मित्तल ने बताया कि जागरण में बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।
महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…
Read more
























