👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा के बड़ा मोहल्ला में अव्यवस्थाओं का जबरदस्त बोलबाला है जिससे स्थानीय लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यहां खराब पड़ा हैंडपंप बढ़ते तापमान के बीच लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है. वहीं खम्भे पर लगा बक्सा भी दयनीय स्थिति में हैं. एक मोड़ पर छोटी सी यह पुलिया लोगों को हादसे का शिकार बना रही है. स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए और उनकी समस्याओं को दूर करना चाहिए. वे काफी समय से इन व्यवस्थाओं को झेल रहे हैं. इसे जल्दी दुरुस्त नहीं किया गया तो गर्मी में पानी के लिए उन्हें यहां-वहां भटकना पड़ेगा.


























