👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की इंद्रलोक कॉलोनी में स्थित एक घर में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। हालांकि इस दौरान हजारों रुपए के उपकरण जलकर राख हो गए।
मामला बुधवार का है जब देहात क्षेत्र की इंद्रलोक कॉलोनी में अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।





























