
मौसम के बदलने की उम्मीद: रविवार व सोमवार को हो सकती है बारिश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में रविवार व सोमवार को बारिश की उम्मीद है जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव से लोग बेहद परेशान हैं। रविवार व सोमवार को मौसम के बदलने के साथ-साथ बारिश का अनुमान जताया जा रहा है।
मौसम में सुबह और शाम के समय काफी अंतर देखने को मिल रहा है। चार दिन पहले जबरदस्त कोहरा छाने के बाद लोगों को दोपहर में गर्मी का सामना करना पड़ा। दिन में चटख धूप खिलने के साथ सुबह-सुबह ठंडी हवाएं चलने से सुबह के समय मौसम ठंडा हो जाता है। वहीं संभावना जताई जा रही है कि रविवार को मौसम में फिर से बदलाव होगा जिससे रविवार और सोमवार को तेज हवा के झोंके के साथ बारिश होने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020





























