हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ से लखनऊ के बीच संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार नियमित रखने के लिए राज्यरानी एक्सप्रेस के संचालन में बदलाव किया गया है। गुरुवार से राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 21 मिनट की देरी से किया जाएगा। इसी के साथ अन्य ट्रेनों के संचालक पर भी असर पड़ेगा।
मेरठ से चलकर लखनऊ तक जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस मेरठ से सुबह 6:40 बजे चलती थी और 7:15 बजे हापुड़ पहुंचती थी लेकिन गुरुवार से ट्रेन मेरठ से सुबह 7:05 बजे चलेगी और 7:36 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। लखनऊ से मेरठ जाने वाली राज्य रानी एक्सप्रेस अभी तक रात 9: 42 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचती थी लेकिन अब यह ट्रेन रात 9:30 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके अलावा प्रयागराज से सहारनपुर के बीच चलने वाली 14241 व दिल्ली मुरादाबाद के बीच संचालित पैसेंजर ट्रेन 04350 का भी समय बदलेगा।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500



























