👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना सीएचसी का नया अधीक्षक डॉक्टर रोहित मनोहर को बनाया गया है. सीएमओ ने अधीक्षक पद पर बदलाव किया जिसके बाद डॉक्टर रोहित को धौलाना सीएचसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इससे पहले डॉ राकेश कुमार को अध्यक्ष बनाया गया था जिन्हें नगर में स्वास्थ्य अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है.
ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले सीएमओ ने चार सीएचसी के अधीक्षकों का तबादला किया था लेकिन एमएनसीयू वार्डों के निर्माण कार्य के चलते स्थानांतरण की प्रक्रिया को रोक दिया गया था. सीएचसी में चिकित्साधिकारी लेवल 2 के पद पर तैनात रहे डॉ राम मनोहर को धौलाना सीएचसी का अधीक्षक बनाया गया है.
फीमेल टेलीकॉलर के लिए निकली हापुड़ में भर्तियां: 8077178076





























