हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री चंडी मंदिर हापुड़ के दान पात्रों को प्रबंध समिति और श्रद्धालुओं के समक्ष रविवार की सुबह खोला गया. यह दानपात्र दो माह के हैं जिन्हें मां चंडी के भक्तों ने अपनी श्रद्धा से भरा है.
श्री चंडी मंदिर के कर्मचारियों ने दान पात्रों को समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में खोला और फिर दान राशि को एक बर्तन में भरकर गिनती स्थल पर ले जाया गया.
दान राशि की गिनती में जुटे भक्तों ने सिक्कों और नोटों को अलग-अलग करके गिनना शुरू किया.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509

























