हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी की पालकी सेवा समिति द्वारा निकली जा रही पालकी यात्रा में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। रविवार को पालकी यात्रा हापुड़ की चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर तहसील चोपला से गोपीपुरा से जैन लोक से कोठी गेट से पुलिस चौकी से माता मोहल्ला से मेरठ गेट पुलिस चौकी से होते हुए श्री चंडी धाम पहुंची जहां यात्रा ने विश्राम किया। सोमवार को यात्रा श्री चंडी धाम से प्रारंभ होकर राजेंद्र नगर से होते हुए राधापुरी से विवेक विहार से कलेक्टरगंज से होते हुए नवदुर्गा मंदिर फ्रीगंज रोड पर पहुंचेगी जहां यात्रा विश्राम करेगी। इसके बाद शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
चंडी मैया के दर्शन करने के लिए भक्तों का सैलाब उमर पड़ा। भक्तों के घर पधारने पर श्रद्धालुओं ने मां चंडी महारानी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान माहौल पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर पालकी का स्वागत किया। इस अवसर पर भक्त भजनों पर जमकर झूमे, पालकी यात्रा में मां आद्यशक्ति श्री चंडी की पालकी सेवा समिति के संस्थापक महंत रविंद्र पोपट, अखिल कुमार अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, महेश ट्याला, विनीत, मनु गर्ग, दीपेश, विक्की आदि भक्त उपस्थित रहे।
































