VIDEO: पालकी में सवार चंडी मैय्या ने दिए भक्तों को दर्शन, जानिए रविवार का रूट










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): माँ आद्य शक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति हापुड़ द्वारा शनिवार को श्री चंडी जी की पालकी यात्रा मंदिर से प्रारंभ हुई जो लाल कोठी से देवलोक कॉलोनी से त्यागी नगर से शेर वाली कोठी से होते हुए श्री चंडी मंदिर पहुंची और विश्राम किया। इस अवसर पर भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आस्था का परिचय दिया। चंडी मैया की एक झलक पाने को भक्त काफी उत्सुक दिखाई दिए जो आरती की थाल लेकर मैया का इंतजार कर रहे थे। इस अवसर पर भक्तों ने मैया का आशीर्वाद लिया। जगह-जगह पालकी यात्रा का पुष्प वर्षा कर भक्तों ने स्वागत किया।
भोर में हापुड़ की चंडी रोड पर स्थित श्री चंडी धाम में पालकी की पूजा-अर्चना हुई। मैया के जयकारों के साथ इलाका गूंज उठा। इस अवसर पर भक्तों ने मैया को पान, मिठाई, फल, फूल आदि का भोग लगाया। अपने बीच मैया को देख भक्तों की खुशी का ठिकाना ना रहा। समिति के अध्यक्ष रविंद्र उर्फ पोपट ने बताया कि रविवार को पालकी यात्रा श्री चंडी धाम से प्रारंभ होकर शिवपुरी से हरमिलाप मंदिर से मिनी लैंड स्कूल से पीर वाली गली से मिलन पार्टी हॉल से श्री चंडी मंदिर पहुंचेगी और विश्राम करेगी। शनिवार को नवीन आनंद, अखिल कुमार अग्रवाल, माहेश ट्याला, दीपेश वत्स, सचिन वर्मा सर्राफ, विनीत, राजधानी विक्की, अंकित कौशिक, अमित लकड़ी, देवेश शर्मा, प्रमोद, मोहित गोयल, शुभम गोयल, मनु गर्ग आदि उपस्थित रहे।

 







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!