
👁 0 views Views
घर में घुसी चंदनगो को पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव छज्जूपुर में स्थित एक घर में चंदन गो निकलने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांड़पाल ने टीम का गठन किया। उसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के पश्चात ढाई फीट लंबी चंदनगो को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
वन विभाग को सूचना मिली कि गांव के एक घर में चंदनगो को घुस आई है। ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। सूचना पर वन विभाग की टीम गठित हुई। इसके बाद वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे जिसर के पश्चात उन्होंने चंदनगो को पकड़कर सुरक्षित रेस्क्यू किया।






























